मालदा। एक समय मालदा का नाम पूर्व रेल मंत्री गनीखान चौधरी ने पूरे देश में रोशन किया था और अब सारेगामापा के लिटिल चैंप राफा यास्मीन की सफलता ने पूरे देश में मालदा का नाम रौशन कर दिया है। सिंचाई विभाग की राज्य मंत्री सबीना यास्मीन ने शुक्रवार को संगीत कलाकार राफा यास्मीन के घर जाकर उसका सम्मान करते हुए यह बातें कही। हाल ही में मालदा की बेटी राफा यास्मीन ने एक प्रसिद्ध निजी टीवी चैनल की लिटिल चैंप सारेगामापा प्रतियोगिता में छठा स्थान हासिल किया। फिर वह मालदा लौट आयी। राफा को देखने के लिए उनके घर में रोज आम लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

इतनी कम उम्र में राफा की धुनों और संगीत को सुनकर एक के बाद एक बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार जैसे अन्नू मल्लिक, उदित नारायण, याल्का अग्निक और कई अन्य ने उसकी सराहना की है। मंत्री सबीना यास्मीन ने भी मुख्यमंत्री द्वारा राफा के सम्मान किए जाने की तैयारियों की जानकारी दी है। मालदा शहर के हैदरपुर इलाके की रहने वाली राफा यास्मीन अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। उन्हें बचपन से ही संगीत का बड़ा शौक है। राफा के सुमधुर गीत गाने में राफा के अभिभावक की काफी भूमिका है। चार महीने पहले उसने मुंबई के एक टीवी चैनल पर लिटिल चैंप प्रतियोगिता में भाग लिया और टॉप टेन में जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में राफा यास्मीन अंतिम राउंड में छठे स्थान पर रहीं।

उनके मालदा लौटने के बाद से अब राफा को बधाई देने के लिए घर पर नेताओं और मंत्रियों का तांता लगा हुआ है। मंत्री सबीना यास्मीन ने कहा कि गनीखान चौधरी के नाम से कभी मालदा को लोग जानते थे। आज हमें राफा पर गर्व है। क्योंकि आज गनीखान हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन नन्ही राफा ने अपने संगीत से मालदा का नाम पूरे देश में रौशन किया है। मंत्री सबीना यास्मीन ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 31 जनवरी को मालदा में बैठक करने के लिए आ रही हैं।

हमने मुख्यमंत्री के हाथों राफा के स्वागत की पहल की है। भविष्य में किसी भी तरह के सहयोग के लिए राज्य सरकार राफा के पक्ष में है। मंत्री से बधाई मिलने पर कलाकार राफा यास्मिन ने कहा, ‘लिटिल चैंप में छठा स्थान हासिल करने के बाद भी मैं सोच भी नहीं सकती थी कि मुझे लोगों का इतना प्यार और समर्थन मिलेगा।’ मैं इतने बड़े स्थान पर इसलिए आ सकी क्योंकि सभी ने मेरी मदद की। बहुत से लोग आ रहे हैं और मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। अब मेरा एकमात्र लक्ष्य बॉलीवुड सिंगर बनना है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here