बंगाल में 29 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Kolkata Hindi News, कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम और सामान्य हो गया है। ठंड विदा हो चुकी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।

हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जिलों में तापमान 19 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

इसकी वजह से दिन के समय धूप खिलते ही गर्मी लग रही है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में तापमान थोड़ा कम है लेकिन ठंड है। रविवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *