Medinipur: Artists enthralled the audience at the Ravindra Nazrul Memorial Festival organized by the cultural organization "Nrityabithi"

मेदिनीपुर : सांस्कृतिक संस्था “नृत्यबीथी” के रवीन्द्र नजरूल स्मरणोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर की सुप्रसिद्ध नृत्य प्रशिक्षण संस्था नृत्यबीथी की ओर से रवीन्द्र-नजरुल संध्या का आयोजन किया गया। मेदिनीपुर के रवीन्द्र निलय में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन और रवीन्द्रनाथ और नजरूल के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई।

नृत्यबीथी की प्रमुख नृत्यांगना प्रियंका आध्या ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नृत्यबीथी के छात्रों ने नृत्य की विभिन्न शैलियों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, दिल को छू लेने वाले संगीत और गायन के माध्यम से दिलचस्प सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

प्रख्यात संगीत कलाकार जयंत साहा, बाचिक दंपत्ति अमिय पाल और मालविका पाल, रवीन्द्र स्मृति समिति के महासचिव लक्ष्मण चंद्र ओझा, अध्यक्ष जगबंधु अधिकारी, साहित्यकार विद्युत पाल, संस्कृति-प्रेमी चिकित्सक डाॅ. उज्ज्वल कांति आचार्य, शिक्षाविद् सविता दुआरी, वाचिक कलाकार नरोत्तम डे, रत्ना डे,

संगीत कलाकार रथिन दास, संगीत कलाकार सुमंत साहा, नृत्यांगना नवनीता बोस, समय बांग्ला के कर्णधर जयंत मंडल, अभिनेता सुशांत घोष, संस्कृति कार्यकर्ता सौरभ रॉय और अन्य प्रतिष्ठित लोग समारोह में उपस्थित थे।

सभी लोगों ने नृत्यबीथी की पहल की सराहना की। प्रियंका अध्या और मिलन अध्या ने कार्यक्रम के सफल समापन के लिए नृत्यबीथी की ओर से सभी संबंधित लोगों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *