IMG 20230425 WA0018

मास्टर पिंटू ने डांस के प्रतिभावानों को किया सम्मानित

  • एमपी डांस एकेडमी का भव्य आयोजन

कोलकाता। मास्टर पिंटू डांसर (कोरियोग्राफर) होने के साथ अनेकों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। वह अनेकों युवाओं की ख्वाहिशों को पंख दे रहे हैं। शरत सदन में आईआईएफए2 बिग अवार्ड्स शो 2023 का आयोजन उन्होंने भव्य रूप में किया। एमपी डांस एकेडमी के शो में अनेकों प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दर्शाई। एमपी डांस एकेडमी के कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए प्रतिभागियों ने पुरस्कार अपने नाम किए।

इसमें सीनियर कैटेगरी में पहले स्थान पर रहीं रोशनी दास, दूसरे पर पंकज साह, तीसरे पर तृषा राव। इसके अलावा जूनियर कैटेगरी के डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे आबिर साव, दूसरे पर अदिति सिंह व तीसरे पर शितल कुमारी। अर्जुन साव (जूनियर) को स्पेशल उपहार से नवाजा गया। बेस्ट टीचर अवार्ड बॉबी शर्मा को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =