Local Train

रविवार को हावड़ा मंडल में कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

कोलकाता। सिग्नल और रेलवे लाइन मरम्मत की वजह से रविवार को हावड़ा मंडल की कई ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा। पूर्व रेलवे की ओर से इस बावत एक रिलीज जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सिगनलिंग सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। रेलवे पटरियों की जांच और मरम्मत का काम भी आवश्यक है। इसलिए रेलवे ओवरहेड तारों पर बिजली आपूर्ति बंद करके काम किया जाएगा। इस वजह से हावड़ा मंडल की कई ट्रेनों को रद्द रखा जाना है।

हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड शाखा, हावड़ा-बंडेल-नैहाटी शाखा, बर्दवान-हावड़ा शाखा और खाना-गुमनी शाखा पर कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रविवार को हावड़ा से रद्द होने वाली लोकल ट्रेनो का नंबर है 36825, 36827, 37315 और 37915 हैं। बर्दवान से 36842 और 36844, बैंडेल से 37536 और 37538, नैहाटी से 37535 और 37537, तारकेश्वर से 37326, कटवा से 37924 रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में लापता युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

डानकुन्नी से 32232 और 32234, सियालदह से 32231 और 32233 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रविवार के रखरखाव कार्य के लिए कई ट्रेनों के शेड्यूल में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। हावड़ा स्टेशन से ट्रेन संख्या 37328 सुबह 11.15 बजे के बजाय 11.30 बजे रवाना होने वाली है। ट्रेन संख्या 12348 रामपुरहाट स्टेशन से शाम 4.40 की जगह 5.10 बजे खुलेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अलीपुरद्वार के वरिष्ठ तृणमूल नेता ने छोड़ा तृणमूल का साथ
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + twelve =