मनीष तिवारी बंगाल में कांग्रेस के बने स्टार प्रचारक

कोलकाता। West Bengal Election :  बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए कांग्रेस ने मनीष तिवारी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में डाला है। मनीष तिवारी कांग्रेस नेतृत्व को पार्टी में सुधार के लिए पत्र लिखने वालों में से एक थे। यहां तक कि जम्मू में एक सार्वजनिक बैठक को भी उन्होंने संबोधित किया था। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो पिछली सूची जारी की थी, उसमें जी-23 के मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद का नाम नहीं था।

उस समय पार्टी ने कहा था कि स्टार प्रचारकों के नाम राज्य इकाई द्वारा मांग के अनुसार तय किए जाते हैं। सूची में जिन लोगों का नाम शामिल किया गया है उनमें सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं। इसके अलावा जयवीर शेरगिल का भी नाम है।

कांग्रेस राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों की 92 सीटों पर वाम मोर्चे और आईएसएफ के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से आठ चरणों में होंगे और परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *