मणिपुर हिंसा: ‘हिंसा भड़काने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी’

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मणिपुर में हिंसा भड़काने की साज़िश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य में शांति बहाल करने में हरसंभव मदद करेगी। अमित शाह ने ये भी कहा कि सरकार राज्य के सभी समुदायों की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी क़दम उठाएगी। इससे पहले उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और उनके चार मंत्रियों के साथ दिल्ली में राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि गृह मंत्री ने मैतेई और कुकी समुदायों और मिज़ोरम के सिविल सोसाइटी संगठनों के एक समूह से भी बात की। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच संघर्ष में 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं।

राज्य में 3 मई को हिंसा तब शुरू हुई जब मैतेई समुदाय के लोगों को जनजातीय लोगों का दर्जा देने के ख़िलाफ ‘ट्राइबल सॉलिडैरिटी’ मार्च निकाला गया था। मणिपुर की आबादी में 53 फ़ीसदी मैतेई हैं और ज़्यादातर घाटी में रहते हैं। वहीं 40 फ़ीसदी जनजातीय लोगों में नगा और कुकी समुदाय शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *