IMG 20210510

ममता की नई मंत्रिमंडल 3 में बड़ी फेरबदल, ​शिक्षा मंत्री बने ब्रात्य, फिरहाद को मिला परिवहन, यहां देखें मंत्रियों की पूरी सूची

कोलकाता। Mamata cabinet :  ममता बनर्जी ने अपनी नई कैबिनेट 03 में काफी फेरबदल किया है। फिरहाद हकीम और ब्रात्य बोस को बड़ी ज़िम्मेदारियाँ मिलीं, जबकि पार्थो चटर्जी को दूसरे विभाग में तबादला कर दिया गया है। ममता बनर्जी ने किसी भी एक मंत्री पर बहुत सारे मंत्रालय की जिम्मेदारी न देकर एक मंत्री के पास एक ही महत्वपूर्ण मंत्रालय को दिया है, साथ मे उन्हें एक राज्य मंत्री भी दिया है। आइए देखें कि मुख्य रूप से किसे क्या मंत्रालय मिला।

पार्थ चटर्जी के मंत्रालय को बदल दिया गया, वह सूचना, प्रौद्योगिकी तथा उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय संभालेंगे। अमित मित्रा को तीसरी बार वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल रही है। परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम हैं, साथ ही वह आवास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभायेंगे।

ब्रात्य बसु को शिक्षा मंत्री बनाया जा रहा है, साथ ही उनके साथ राज्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी होंगे। कानून मंत्री मलय घटक हैं।ज्योतिप्रिय मल्लिक को वन मंत्रालय मिल रहा है तथा बिरबाहा हांसदा को इसी मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। कृषि मंत्री शोभनदेव चटर्जी होंगे। मानस भुइयां को जल संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें:  ममता पर राज्यपाल का हमला, 'ऐसी संविधान विरोधी सरकार नहीं देखी'

अरूप विश्वास को बिजली, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। चंदिमा भट्टाचार्य नगर व नगरउन्नयन मंत्रालय संभालेंगी। सुब्रत मुखर्जी को एक बार फिर पंचायत मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल रही है। अखिल गिरी को मत्स्य मंत्री बनाया गया है।
सिद्दीकुल्लाह चौधरी को फिर से एक बार पुस्तकालय और लोक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा रही है।हावड़ा के लोकप्रिय चेहरा अरूप रॉय को सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी दी जा रहा है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  श्रम मंत्री के दफ्तर में सौंपा ज्ञापन : होजियारी मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =