Mamata

PM मोदी पर ममता का पलटवार- ‘आपकी पार्टी मेंबर नहीं जो दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का देंगे सुझाव’

दिनहाटा/नाताबाड़ी (पश्चिम बंगाल)। West Bengal Assembly Election 2021:  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह नंदीग्राम सीट (Mamta Banerjee On Nandigram) से चुनाव जीत रही हैं। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने के बारे में मोदी की ‘सलाह’ नहीं चाहिए।मोदी ने गुरुवार को कहा था कि बनर्जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन ‘अफवाहों’ में कितनी सच्चाई है कि वह अंतिम चरण के चुनाव के लिए किसी अन्य सीट से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। उनका कहना था कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने नंदीग्राम से हार स्वीकार कर ली है।

ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक चुनावी रैली में कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा। हम आपकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं जो आप हमें नियंत्रित कर लेंगे।’ ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह केंद्रीय बलों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आपकी पार्टी की सदस्य नहीं हूं जो आप मुझे दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। मैंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और वहीं से जीतूंगी।’

यह भी पढ़ें:  Bengal Election : छिटपुट घटनाओं के बीच पहले चरण में करीब 80 फीसदी मतदान

200 से ज्‍यादा सीटें चाहिए नहीं तो गद्दारों को खरीद लेगी बीजेपी’ : यहां रैली से अपनी उत्तर बंगाल की यात्रा की शुरुआत करने वाली बनर्जी ने आरोप लगाया कि आयोग चुनाव नहीं करा रहा बल्कि गृह मंत्री अमित शाह चुनाव करा रहे हैं। तृणमूल प्रमुख ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को भयभीत करने के लिए केंद्रीय बलों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बनर्जी ने कहा,‘ मुझे 200 से अधिक सीटें चाहिए, क्योंकि इससे कम का मतलब है कि वे (बीजेपी) ‘गद्दारों’ को खरीद लेंगे।’ बनर्जी ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के लिए मतदान एजेंट के तौर पर महिलाओं समेत ऐसे मजबूत लोगों की आवश्यकता है जोकि किसी भी तरह भयभीत नहीं होंगे और ना ही लालच में आएं।

अमित शाह के इशारे पर पड़ा आयकर का छापा’
वहीं, कूचबिहार के ही नाताबाड़ी में मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के नेताओं ने डीएमके नेता एमके स्टालिन के रिश्तेदारों पर आयकर विभाग के छापों के संबंध में उनसे संपर्क किया और दावा किया कि यह सब अमित शाह के इशारे पर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से इसी तरह की कार्रवाई बंगाल में भी की गई थी। अलीपुरद्वार में में लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि असम में बंगाली बोलने वाले 14 लाख निवासियों का नाम एनपीआर से हटा दिया गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में ऐसा करने की बीजेपी की योजना थी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ममता सरकार ने पंचायत व्यवस्था के क्षेत्र में जीते 14 राष्ट्रीय पुरस्कार

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : सड़क ढलाई का कार्य शुरू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 2 =