CM mamata

सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री की टिप्पणी पर ममता ने कही ये बात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की हालिया टिप्पणियों को खारिज कर दिया और कहा कि सभी को ऐसी कोई भी टिप्पणी करने से बचना चाहिए जो किसी भी धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट नहीं हूं कि उन्होंने ऐसी टिप्पणियां क्यों कीं और किस आधार पर कीं। वह एक कनिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। इसलिए मैं उनकी कही गई बातों की निंदा नहीं करना चाहती लेकिन साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगी कि हर किसी को इससे बचना चाहिए।

वह जो टिप्पणियां करते हैं, उससे किसी भी धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। ममता ने कहा कि हालांकि वह तमिलनाडु और पूरे दक्षिण भारत के लोगों का सम्मान करती हैं, लेकिन वह मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म के बारे में कही बातों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हर धर्म के लोगों की अपनी भावनाएं होती हैं।

यह भी पढ़ें:  शुभेंदु अधिकारी को मिलेगी Z+ सुरक्षा

भारत एकता और विविधता पर आधारित है। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम किसी की भावना को ठेस न पहुंचाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है और उनका मानना है कि लोगों को वेदों से बहुत कुछ सीखना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा, “पश्चिम बंगाल में हमने हिंदू पुजारियों को वित्तीय सहायता देने की व्यवस्था की है।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  दिलीप घोष ने कहा : नायक हैं जस्टिस गांगुली, उनसे मामलों को वापस लेना साजिश
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 2 =