Images 2021 01 19T101159.459

ममता अपना बैग पैक कर रहीं, सत्ता में नहीं रह पाएंगी कायम : भाजपा

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब अपना बैग पैक कर रही हैं और वह सत्ता में कायम नहीं रह पाएंगी। हुसैन ने इस वर्ष के अंत में पूर्वी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के 200 से अधिक सीटें जीतने के दावे को भी दोहराया। हुसैन ने कहा, “हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हमने पश्चिम बंगाल में 18 सीटें जीतीं। हमने इस चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लिया है। ममता बनर्जी केवल अपना बैग पैक कर रही हैं।”

प्रदेश की राजधानी पणजी में पार्टी के राज्य मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आपे से बाहर हो रही हैं, क्योंकि उनकी हार निकट है।” ममता बनर्जी, जो ‘मा, माटी, मानुष’ के बारे में बोलती थीं, वह अब बंदूक और गोलियों की भाषा बोल रही हैं। यह तय है कि पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा, ठीक उसी तरह, जैसे कल सूर्य उदय होगा।”

यह भी पढ़ें:  बंगाल बंद के दौरान हिंसा, उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता की कार पर फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *