ममता ने सांप से की शुभेंदु की तुलना, लगाए कई गंभीर आरोप

कोलकाता। लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय नवान्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी पर तीखा हमला बोला। हालांकि उन्होंने एक बार भी शुभेंदु का नाम नहीं लिया लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट था कि वह शुभेंदु पर सवाल खड़ा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसके पास 60-70-80 ट्रॉलर हैं, कितनी कारें हैं, कितने पेट्रोल पंप हैं, हम वो सारे दस्तावेज जुटा रहे हैं।

मैंने काफी समय से ऐसा नहीं किया है। अब करेंगे। ममता यहीं नहीं रुकीं। शुभेंदु कैबिनेट के मंत्री थे, उस समय को याद करते हुए ममता ने कहा कि क्या किसी को पता है कि मंत्री के कार्यकाल में हल्दिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कितनी जमीन कितने पैसे में बेची गई थी?

इसके बाद उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर आप केंचुए खोदेंगे तो सांप निकलेगा। ममता की चेतावनी का जवाब देते हुए शुभेंदु ने मीडिया से कहा कि वह अपने पिता की बेटी होने का दिखावा करती हैं। विधानसभा चुनाव में हम फिर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *