मां, माटी, मानुष के नाम पर ममता ने दिया बंगाल की जनता को धोखा : नड्डा

जे.पी. नड्डा ने नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया

कोलकाता : बंगाल की सत्ता से तृणमूल कांग्रेस को बेदखल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मालदा में रोड शो कर रहे है। पुलिस ने यात्रा के दौरान कोरोना के नियमों का पालन करने की भाजपा से अपील की है।इस दौरान पीएम मोदी के जयकारे तो लगे ही, लेकिन साथ ही पूरा मालता जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। भारत माता की जय के साथ ही एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम…जैसे नारे लगे। अप्रैल-मई में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले जनसमर्थन जुटाने के लिए रोड शो के दौरान परिवर्तन रथ यात्रा निकाली गई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से एक बार फिर बंगाल के दौरे पर है। शनिवार को उन्होंने मालदा के शाहपुर गांव में 3,000 से ज्यादा किसानों के साथ खिचड़ी भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए नड्डा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये मां, माटी, मानुष के नाम पर आई सरकार ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया। यहां आया क्या तानाशाही। प्रशासन का राजनीतिकरण, पुलिस का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार का इंस्टीट्यूशनाइजेशन हुआ। बंगाल की जनता के स्वास्थ्य की चिंता मोदी जी ने की थी। अब ममता जाएगी, रास्ते का रोड़ा खत्म होगा और मोदी जी का आयुष्मान भारत बंगाल की जनता को मिलेगा।

उन्‍होंने कहा कि यह क्या सरकार है? अत्याचार की सरकार? हमारे लगभग 130 लोग मारे गए हैं, 300 से अधिक लोगों पर हमला किया गया है। इस सरकार को जाना होगा। जब वे हम पर हमला कर सकते हैं, तो मैं बंगाल में आम आदमी की स्थिति को समझ सकता हूं। ममता सरकार ने बंगाल के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित कर अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल के लोगों ने दीदी को बाय-बाय करने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *