ममता बनर्जी ने हिंदी में दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

Kolkata Hindi News, कोलकाता। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी के बाद अब हनुमान जयंती की भी शुभकामनाएं दी है। खास बात ये है कि उन्होंने हिंदी में लिखकर यह शुभकामना दी है। ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने बांग्ला भाषा में भी यही शुभकामनाएं लिखी है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में रामनवमी के त्यौहार को लेकर ममता बनर्जी ने कई जनसभाओं से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने आशंका जाहिर की थी कि रामनवमी पर दंगे हो सकते हैं और उसी के मुताबिक मुर्शिदाबाद तथा मेदिनीपुर में रामनवमी की शोभा यात्राओं पर पथराव हुए थे।

राज्य पुलिस ने मामले में पथराव या आगजनी करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के बजाय रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल लोगों को ही गिरफ्तार किया है। इसे लेकर भाजपा लगातार हमलावर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *