ममता बनर्जी ही बनेंगी सीएम, चाहे मोदी जी कितना ही चिल्लाये, बरगलाए : शिवा बिहारी

कोलकाता : भारत निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवा बिहारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को डरा कर वोट लेने की कोशिश की जा रही है जबकि हिन्दू वर्षो से इस राज्य में रह रहे हैं। किसी हिन्दू ने कभी भी बंगाल में असुरक्षित महसूस नहीं किया है। सभी हिन्दू शान्ति से और सुरक्षित रहते आये हैं।

हिन्दू होने के कारण कोई काम रुका नहीं है। हमारी बहन, बेटी सुरक्षित रही हैं और अन्य राज्यों जैसा अपराध बंगाल में नहीं है। यह बात वर्षो से बंगाल में रह रहे हिन्दू जानते हैं। सत्ता पर काबिज होने के लिए हिंदुओं के मन में डर बैठाने की कोशिश हो रही है ताकि उनका ध्यान वास्तविकता से भटक जाये, लेकिन हिंदुओं को वोट देते समय यह याद रखना होगा कि हम 25-50-100 सालों से रह रहे हैं और अन्य राज्यों से ज्यादा सुरक्षित एवं इज्जत के साथ रह रहे हैं।

भारत निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवा बिहारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी के नाम से वोट मांगा जा रहा है। मोदी पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं और “मोदी ने सबके साथ, सबका विनाश और सबके साथ विश्वासघात” ही किया है। आज लोगों की नौकरी गई, व्यापार कमजोर हो गया,जो कमा खा रहे थे, उनको भुखमरी के कगार पर ला दिया गया।

मोदी की विध्वंसक नीति से देश को नुकसान हो रहा है। मोदी ने सात साल में वह सब बर्बाद कर दिया जो 200 वर्षों में बना था। मोदी के विध्वंसक दिमाग का ही परिणाम है कि बैंक, सार्वजनिक संपत्ति को बर्बाद कर बेचने की साजिश चल रही है। इन सात वर्षों में 27 लाख हजार करोड़ विदेशी कर्जा बढ़ा है। कहां गई वो रकम?

शिवा बिहारी ने टिप्पणी की कि मोदी एन्ड कम्पनी द्वारा कहा जा रहा है कि डबल इंजन की सरकार बनेगी जबकि एक इंजन तो एसा है जिसको पता ही नहीं है, किस स्पीड से चलना है और कब ब्रेक लगाना है। यह इंजन कभी भी कहीं भी भयंकर एक्सीडेंट कर देता है, यह सात वर्षों में जनता ने कई बार देखा है और भोगा है।

जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, देश में दुष्कर्म ,हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, केन्द्रीय एजेंसी के दुरुपयोग की घटनाएं बढ़ी हैं। बंगाल में राजनितिक हिंसा होती है, लेकिन आम जनता पर हिंसा और अपराध नहीं होते। यदि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पैर पसार लिया तो सबसे ज्यादा अपराध के शिकार हिन्दू होंगे।

भारत निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवा बिहारी ने कार्यकर्ताओं से कहा, मोदी के नेतृत्व में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा में दोहरापन है और देश विरोधी है। मोदी ने आक्रोश बढा कर ऐसी चाल चली जिससे भारत में भी हिंदुओं पर अत्यचार, बढ़ने लगे जैसे पाकिस्तान में हो रहा है। मोदी हिन्दू, हिन्दुत्व और हिंदुस्तान को लगातार कमजोर कर रहे हैं।

वह हिन्दू और देश के लिये खतरा बने गये हैं। इस सन्दर्भ में शिवा बिहारी का कहना है कि वह मीडिया के सामने मोदी जी से सीधी बहस करने के लिए तैयार हैं।
शिवा बिहारी ने कहा कि एक बात पश्चिम बंगाल की जनता को याद होगा कि यदि पुलवामा में सुरक्षा बल के 40 जवान शहीद न होते तो बंगाल में लोकसभा चुनाव में भाजपा को 4 सीटें भी नहीं मिलती।

अब बंगाल में मोदी के नाम से वोट मांगा जा रहा है जबकि मोदी झूठ, फरेब, बहकाने, अफवाह फैलाने और विध्वंस करने, भ्रष्टाचार करने का मास्टरमाइंड हैं। भारत निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवा बिहारी ने कहा, एक तरफ सिर्फ ममता बनर्जी वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी, योगी शाह, नड्डा सहित 50 केन्द्रीय मंत्री 100 सांसद, विधायक सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, चुनाव में पूरा जोर लगा रहे हैं, फिर भी ममता बनर्जी भारी पड़ रही है।

ऐसे में देश को बचाना जरुरी हैं, इसके लिए मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाना है, इसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल से की गई है। भारत निर्माण पार्टी ने ममता बनर्जी को समर्थन किया है और मुख्यमंत्री बनेगी ममता बनर्जी ही, चाहे मोदी कितना ही चिल्लाए और बरगलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *