Mamata-Banerjee

ममता बनर्जी ने बैठे-बैठे गाया राष्ट्रगान! मचा बवाल…भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ मुंबई में राष्ट्रगान के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता ने ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को ममता मुंबई दौरे पर थीं और एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ ममता उस समय कुर्सी पर बैठी थीं, बाद में वे कुछ समय के लिए उठीं, लेकिन उन्होंने राष्ट्रगान को पूरा नहीं गाया। बीजेपी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने ट्वीट किया, “बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुंबई में एक सभा में राष्ट्रगान का अपमान किया है। क्या उन्हें राष्ट्रगान के बारे में ठीक से पता नहीं है या जान-बूझकर अपमान कर रही हैं?” वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने भी निशाना साधा है।

कई राजनेताओं ने इस मामले पर ममता बनर्जी की खिंचाई की। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, “हमारा राष्ट्रगान हमारी राष्ट्रीय पहचान की सबसे शक्तिशाली अभिव्यक्तियों में से एक है। कम से कम सार्वजनिक पद धारण करने वाले लोग इसे नीचा नहीं दिखा सकते। बंगाल की सीएम द्वारा हमारे राष्ट्रगान का अपमान किया गया है। क्या भारत का विपक्ष इतना गर्व और देशभक्ति से रहित है?”

यह भी पढ़ें:  रीमा पांडेय की कविता : वक्त

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया, “हमारी एक मुख्यमंत्री हैं, जो हमारे राष्ट्रगान का सम्मान करने में विफल रहती हैं। विपक्षी दलों से भारत और उसके मूल्यों का सम्मान करने की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। एक संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।” इसी बीच, मुंबई बीजेपी के एक नेता ने ममता के खिलाफ “राष्ट्रगान का घोर अनादर करने” के लिए पुलिस शिकायत दर्ज की है।

मुंबई में बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने ममता बनर्जी के खिलाफ दिंडोशी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। भातखलकर ने ममता पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है। विधायक के मुताबिक ममता बनर्जी ने बैठकर राष्ट्रगान गाया और 4-5 लाइन गाने के बाद खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगीं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कोलकाताः नहर के किनारों पर ड्रेजिंग व मरम्मत के काम का मेयर ने किया निरिक्षण

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  भारत बंद ।। दक्षिण कोलकाता में पुतला फूंकने के दौरान लगी दुकान में आग

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + twelve =