Mahatma Gandhi mamata

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ममता ने दी श्रद्धांजलि

Kolkata Hindi News,  कोलकाता। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए बापू की एक तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की।

उन्होंने लिखा कि आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें सम्मान पूर्वक याद कर रही हूं।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। देश की आजादी के बाद नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को गोली मार दी थी।

नाथूराम गोडसे ने दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते हुए महात्मा गांधी को गोली मार दी थी। महात्मा गांधी उस समय 78 वर्ष के थे। हर साल 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *