एक देश एक चुनाव की बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिरी वक्त में अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। उन्हें दिल्ली जाना था। लेकिन राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने नवान्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है।

ममता ने कहा कि राज्य के बजट की वजह से उनका दौरा रद्द किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ”एक देश, एक चुनाव” पर बैठक में उनकी जगह दो सांसद सुदीप बनर्जी और कल्याण बनर्जी तृणमूल की ओर से मौजूद रहेंगे।

राज्य का बजट अगले गुरुवार को विधानसभा में पेश किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, इसीलिए उन्हें अंतिम समय में यह दौरा रद्द करना पड़ा। दरअसल, मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से बजट को लेकर व्यस्त हैं।

राजनीतिक जानकार ममता बनर्जी के इस कदम को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस से अनबन के बावजूद सीट बंटवारे और ममता बनर्जी को इंडी गठबंधन में बनाए रखने को लेकर लगातार बातचीत हो रही है।

खबर है कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच सीटों पर जल्द ही बात बन सकती है। इसलिए ममता बनर्जी ऐसे किसी मंच पर नहीं जाना चाहतीं जहां केंद्र के साथ एकजुटता का संदेश जाए।

एक देश एक चुनाव समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है। ममता बनर्जी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि भारत में लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *