मालदा : पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में हिंसक झड़प, 10 घायल

मालदा। मालदा में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में हिंसक झड़प हो गयी। घटना में दोनों पार्टियों के 10 लोग घायल हो गए। पंचायत चुनाव से पहले मालदा के रतुआ 2 ब्लॉक के परानपुर इलाके में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस आपस में भिड़ गए। परानपुर ग्राम पंचायत के तृणमूल प्रमुख और दोनों पार्टियों के कई पार्टी पदाधिकारियों के बीच जमकर मारपीट व तोड़फोड़ हुई। झड़प की सूचना मिलने के बाद पुखुरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति काबू में आई। घटना की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से दोनों पार्टियों के बीच अनबन चल रही है। इसके बाद विवाद ने चरम रूप धारण कर लिया, फिर शनिवार को कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस ने एक-दूसरे ईंटों की बारिश करने लगे तो कही बोतलें फेंकी जाती हैं। इसमें कई तृणमूल कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कांग्रेस ब्लॉक के युवा अध्यक्ष रेजाउल हक ने कहा, हम बैठे थे, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। ईंटें फेंकनी शुरू कर दी।

वहीं तृणमूल ब्लॉक उपाध्यक्ष सईद रिंटू ने कहा, वे हमारा अपमान कर रहे थे। इसका विरोध करने पर हम पर हमला किया गया। वे झूठे निराधार आरोप लगा रहे हैं। रतुआ के ब्लॉक 2 के तृणमूल अध्यक्ष रकीबुल हक ने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव से पहले इलाके में आतंक मचाने की योजना बना रही है। क्योंकि परानपुर क्षेत्र तृणमूल का गढ़ है, वे आने वाले दिनों में क्षेत्र में खराब माहौल बनाना चाहते हैं और हमारे तृणमूल कांग्रेस के वोटों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उनमें से कोई घायल हो जाता, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता। लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं, वे झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

रतुआ 2 ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष निमाई चंद्र बसाक ने कहा, ‘हमारी कांग्रेस पार्टी कभी भी गलत काम का जवाब नहीं देती है।’ उनके पैरों तले की जमीन खिसक रही है। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसलिए उन्होंने ऐसा किया। नतीजतन हमारे पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है और वे पुलिस का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *