Dead

मालदा || लॉरी की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Kolkata Hindi News, कोलकाता। मालदा। घर के सामने लॉरी की चपेट में आने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई है। मृत बच्ची का नाम मरियम नेशा (04) है। घटना मंगलवार हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के रशीदाबाद ग्राम पंचायत के मराडांगी गांव की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मरियम सुबह नौ बजे मराडांगी गांव में राज्य सड़क के किनारे घर के सामने खड़ी थी।

उसी समय एक तेज़ रफ्तार लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी मरियम को कुचल दिया। घटना के बाद लॉरी का चालक भाग गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब हरिश्चंद्रपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। इस घटना से इलाके में व्यापक तनाव फैल गया। हरिश्चंद्रपुर थाने की पुलिस ने लॉरी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  तृणमूल ने पूजा पंडाल संबंधी फैसले पर जताई निराशा, विपक्ष ने ‘‘जीवन की रक्षा’’करने वाला बताया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *