Vlcsnap 2023 09 09 15h01m23s18

मालदा : नवजात की मौत को लेकर परिजनों ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड़

मालदा। नवजात की मौत को लेकर परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की। शुक्रवार की देर रात मालदा के चांचल शहर के नर्सिंग होम परिसर में हुई इस घटना से आसपास सनसनी फैल गयी। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ और प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आयी। एक तरफ इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत। दूसरी ओर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की गयी। पूरी घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चांचल थाना क्षेत्र के खरबा ग्राम पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी सीमा परवीन को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार 6 सितंबर को चांचल शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उस रात गृहिणी ने सीजेरियन सेक्शन से एक बेटी को जन्म दिया लेकिन शुक्रवार सुबह से अचानक नवजात को बुखार शुरू हो गया। इसके साथ सांस लेने में तकलीफ भी होती रही।

शुक्रवार की देर रात परिजनों को नवजात की मौत की सूचना दी गयी और फिर मृत बच्चे के परिवार के ग्रामीण उग्र हो गये। इसके बाद कथित तौर पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की गयी। मृत बच्ची की मौसी जहांआरा बीबी ने बताया कि बच्ची को शुक्रवार से लगातार बुखार आ रहा था लेकिन नर्सिंग होम के अधिकारियों को बताने पर भी हमें कोई सेवा नहीं मिली। बच्ची का बुखार बहुत तेज था।

यह भी पढ़ें:  मुर्शिदाबाद : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, बम हमले में एक की मौत

हमने बेहतर चिकित्सा सेवाओं की मांग की लेकिन उन्हें कोई परवाह नहीं थी। देर रात हमें सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण इस बच्ची की शारीरिक स्थिति बिगड़ने की जानकारी मिली और कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में नर्सिंग होम के अधिकारियों की घोर लापरवाही है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

दूसरी ओर नर्सिंग होम के प्रबंधक मोहम्मद हबीब ने बताया कि जन्म के बाद से ही बच्ची की शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन हमने बच्चे को स्वस्थ रखने की पूरी कोशिश की।’ सभी प्रकार की चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। सांस की समस्या के कारण आख़िरकार बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इस मामले में कोई चिकित्सकीय कदाचार नहीं हुआ।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  Kharagpur News : घरेलू परिचारिकाओं ने की वैक्सीन की मांग, सौंपा स्मार पत्र
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए बंगाल के 250 स्थानों का दौरा करेंगे राज्यपाल
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =