पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को महिला मोर्चा ने गांधी आश्रम में बच्चों के बीच मनाया

खड़गपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को महिला मोर्चा ने गांधी आश्रम में बच्चों के बीच मनाया। भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी आश्रम के बच्चों को किताबें एवं फल वितरित करके बच्चों को अच्छी राह पर चलने और अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उच्च पदों पर पहुँचने की बात कही तो वही बच्चों ने अटल जी के जन्मदिन पर सुंदरगीत गए, यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया इस मौके पर वंदना दुबे पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, शैला सिंह, प्रियंका द्विवेदी, रेखा सिंह, रश्मि अग्रवाल, स्वाति गुप्ता, लक्ष्मी साहू, पूनम श्रीवास्तव, केसर कुशवाहा, जानकी कुशवाहा, मीना दुबे, शिवांगी तिवारी, राजश्री उदैनिया सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *