A37b8790 5055 4dd8 a762 5ed6e48f11c6

ममता बनर्जी की शीघ्र स्वस्थ कामना के लिए सिलीगुड़ी में हो रहा महायज्ञ

सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग जिला तृणमूल छात्र परिषद की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए आज महायज्ञ का आयोजन किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर गिरने के बाद माथे पर गहरी चोट लग गई है।

टीएमसी नेता गौतम गोस्वामी ने बताया कि हमारी पार्टी की नेता और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर पर चोट लग गया था। इसके बाद से ही राज्य की जनता, तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थक दीदी की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं।

Bengal Chief Minister Mamata Banerjee's health stable

सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर जारी है। हम दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए अंबिका नगर में एक यज्ञ का आयोजन किया है। आशा है हमारी नेत्री जल्द ठीक हो जाएंगी। अंबिकानगर लोकनाथ मंदिर से सटे महादेव शिव मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया है। 

उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांका लगाया गया है। आवश्यक ड्रेसिंग की भी गई है। मुख्यमंत्री को अस्पताल में रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने ‘घर जाना पसंद किया। अब घर पर ही उनका इलाज चल रहा है।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =