मध्य हावड़ा मंडल 3 युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में बिहार से बंगाल आए भाजपा नेताओं का अभूतपूर्व स्वागत

हावड़ा : भाजपा युवामोर्चा बिहार प्रदेश के प्रभारी एवं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लोकसभा चुनाव प्रभारी संजय गुप्ता, भाजपा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह जलपाईगुड़ी लोकसभा प्रभारी अखिलेश सिंह, दार्जिलिंग लोकसभा के प्रभारी ब्रिजेश रमन, पूर्व एमएलसी बिहार प्रदेश सह रायगंज प्रभारी लाल बाबू प्रसाद, बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पूर्व विधायक सह मालदा उत्तर लोकसभा प्रभारी संजय सिंह टाइगर, मालदा दक्षिण प्रभारी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज यादव, युवा मोर्चा बांका जिला अध्यक्ष रंजीत यादव का हावड़ा स्टेशन पहुंचने पर मध्य हावड़ा मंडल 3 के युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया।

फिर तीन दिनों तक हावड़ा के विभिन्न अंचलों के कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष समेत मंडल के सभी पदाधिकारीगण एवं शक्तिकेन्द्र के प्रभारी एवं संयोजक के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में एवं उपाध्यक्ष के घर पर चाय पे चर्चा की बात हो या वरिष्ठ नेता के घर पर जा कर मिलने की बात हो, सभी नेताओं का दौरा लगातार तीन दिनों तक चला जो कि आज सम्पन्न हुआ। बिहार प्रदेश बाँका जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा की मध्य हावड़ा मंडल- 3 के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं का बंगाल के 2021 के विधानसभा चुनाव में महत्वपूण भूमिका निभाने का यही समय है एवं मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार विभिन्न राज्यों में केंद्र सरकार के योजनाओं की बात हो या राज्यों को केंद्र द्वारा सहयोग करने की बात हो, सभी विषयों पर प्रधानमंत्री विशेष ध्यान रखते हैं।

पार्टी का मूलमंत्र है ‘सबका साथ सबका विकाश और सबका बिस्वास” इस मंत्र के साथ हम सभी मिलकर वर्तमान ममता सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। पश्चिम बंगाल के इस विधानसभा चुनाव में हम सभी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होने वाली हैं। मैं रवींद्र नाथ टैगोर एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन जन्मभूमि को हर समय अपने दिल में याद रखने की कोशिश करूंगा, साथ ही आप सभी हावड़ा के युवा कार्यकर्ताओं ने जो मुझे सम्मान दिया आप सभी को युवा मोर्चा बाँका बिहार के तरफ से हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। इस कार्यक्रम में साथ चल रहे जिला मंत्री छोटू ठाकुर मंडल भाजपा युवा मोर्चा मध्य हावड़ा मंडल -3, उपाध्यक्ष गुड्डू राजवंशी, महामंत्री गौतम वर्मा, सचिव राकेश गुप्ता, सुधीर राम शक्तिकेन्द्र प्रमुख पवन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अजय साव, भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरज प्रसाद, युवा कायकर्ता प्रमोद सिंह एवं अनेको कार्यकर्ता उपस्थित हुए। युवा मोर्चा मध्य हावड़ा मंडल 3 के अध्यक्ष अजय यादव ने संवाददाता को बताया कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ 2021 बंगाल विधानसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों से भाजपा के अनुभवी संगठनात्मक नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर बंगाल में हमारी जीत सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *