Horoscope

रविवार को इन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य, जानें कैसा रहेगा दिन आपका आज

मेष : आज भाग्यशाली दिन है। आज आपकी व्यावसायिक कुशलता देखने को मिलेगी। नवीन लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। जो आगे चलकर लाभकारी भी रहेगा। अधिकारी वर्ग में बैठे लोग आपकी मदद कर सकते है। बड़ी कम्पनियों में भी कोई काम निकालना हो तो आप बात कर सकते हैं। संतान पर आधारित योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। धन निवेश में भी कोई परेशानी नहीं है। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी।

वृष: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास थोड़ा-थोड़ा रंग लाएंगे। आज जितने अधिक व्यक्ति आपसे मिलेंगे उतना ही अधिक आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर या व्यवसाय संबंधी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विरोधियों से बचकर रहें वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। यात्रा बिलकुल नहीं करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, सर्दी का असर रहेगा। घर में सामंजस्य के लिए आप अपनी वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

मिथुन: यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे है तो उसमे आप सफल रहेंगें। आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा, कोई रुका हुआ काम बनता नजर आएगा। बाहर से अतिरिक्त सहायता मिल जाएगी। दैनिक आय में बढ़ोतरी तो होगी परन्तु कार्यक्षेत्र में व्यवधान भी बना रहेगा। भाग्य आपके साथ है। लम्बी यात्रा करें परन्तु पूर्व दिशा में नहीं। भागीदारी के मामलों से नुकसान हो सकता है अतः सावधान रहें।

कर्क: राशि से पंचम चन्द्रमा संतान और पत्नी से संबंधो को मधुर बनते है। इनसे जो बात करनी है और मनवानी है तो आज समय अनुकूल है। किसी खास काम को करने में जो असमंजस चल रहा था अब अचानक खत्म हो जायेगा। नये विवाह संबंध के मामले में सावधानी बरतें। साधारण भाग-दौड़ आप कर सकते हैं

यह भी पढ़ें:  15 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

सिंह: चौथा चंद्रमा है अत: आज का दिन लाभप्रद न होकर चिन्ताप्रद बना है। आपके प्रयास असफल होना शुरु हो जाएंगे। कोई बहुत ही नजदीकी व्यक्ति आपके विरोध में लगा हुआ है परन्तु आपको नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नहीं है। आज एक तरफ तो खर्च बढ़ेगा, दूसरी तरफ से साझा भाव से काम करने के लाभ नजर आएंगे।

कन्या: आज का दिन बहुत भाग-दौड़ का है। काम को नियंत्रण में लाने में ही बहुत जोर आएगा। बैठने से लाभ नहीं होगा और दौड़ भाग में ज्यादा समय लगेगा। भागीदारी के मामलों में सुबह से थोड़ी सी असमंजस की स्थिति रहेगी परन्तु शाम तक सब बातें ठीक हो जाएंगी। आर्थिक लाभ होगा। किसी मामले में आपके स्वभाव का दोष सामने आएगे और आपको नाराजगी सहनी पड़ सकती है।

तुला: संतान की अवज्ञा से थोड़ा परेशान सा रहेंगे। आप उनकी मदद करना चाहते हैं परन्तु उन्हें इनकी समझ नहीं है। वाहन सुविधा बढ़ेगी, स्थानीय भाग-दौड़ से लाभ भी होगा। इस समय आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और जिस ढंग से चाहेंगे, उसी ढंग से कामकाज होगा। अधिक लोगों में परिचय जाएगा उसका लाभ भी मिलेगा। घर कुटुम्ब में कुछ अच्छी बातें हो सकती हैं। आपकी भूमिका के कारण सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक: दिन विशेष लाभ का बना है। सुबह से ही आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और बकाया कामों को निपटाने में लगे रहेंगे। सभी काम आपके सोचे हुए ढंग से होंगे। यह लोकप्रियता का समय है और अपनी योग्यता को भुनाने के लिए कुछ खास करेंगे। आर्थिक दबाव लगातार बना रहेगा। इस समय मंगल आपको शक्तिशाली बना रहे है। आज भी कोई साहसपूर्ण निर्णय लेकर आप आगे काम में जुट जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल, अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024

धनु: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। चुकि समय महत्व का बना हुआ है। अतः अचानक कुछ ऐसा काम हाथ में ले लेंगे जो लाभदायक होगा। किसी नवीन योजन पर कार्य करने के लिए धन की पूर्ति ऋण के रूप में होगी। निरर्थक खर्चे को रोकने का प्रयास करें। जो भी कार्य आप कर रहे हैं, उसके आर्थिक पक्ष का विशेष ध्यान रखें।

मकर: समय विशेष लाभ का बना है। काम-काज में जटिलता बढ़ रही है परन्तु आप सभी काम संभाल लेंगे। किसी नये स्रोत से होने लाभ होने की चर्चा चल सकती है, बात आगे बढ़ाने में ही फायदा है। जीवन साथी के लिए शानदार समय है और लाभ के संकेत हैं। व्यावसायिक शत्रु गुप्त रूप से कार्य करेंगे परन्तु आपको किसी भी प्रकार हानि नहीं पहुंचा सकते हैं। भाइयों और बहनों से शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य बढ़ेगा।

कुंभ: समय लाभ का बना हुआ है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। कुछ लोगों के बारे में आपकी धारणाएं बदलेंगी। नौकरी या व्यवसाय में दक्षता का परिचय देंगे। अधिकारी लोगों की प्रशंसा मिलेगी। बाधाओं को पार कर लेंगे। कामकाज में रुकावटें हटेंगी यद्यपि सफलता का प्रतिशत बहुत अधिक नहीं रहेगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक है। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे, कुटुम्ब के अन्य लोग आपको मान्यता देंगे। छोटे बहन – भाइयों की मदद प्राप्त होगी। भूमि-भवन से संबंधित कोई मामला यदि चल रहा है तो उसमे सफलता मिलेगी। लेन-देन के मामलों में थोड़ी सफाई बरतें, कहीं से निराशा भी हाथ लग सकती है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  27 अक्टूबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + three =