Horoscope

मीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, कर्क को विशेष लाभ, देखें कैसा रहेगा दिन आपका आज

मेष: किसी नये काम की शुरुआत नहीं करें, चलते हुए काम को तो फिर भी कर सकते हैं। योजनाओं में हल्का सा विलम्ब हो सकता है। आर्थिक लाभ हेतु अधिक प्रयास करने पड़ेंगे, जिससे कि योजना के अनुसार काम हो सके। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है। नये लोगों से परिचय होगा जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। साझेदारी के मामलों में सोच समझकर निर्णय लें।

वृष: कामकाज में गति आ जाएगी। समय अनुकूल है और सोचे हुए काम समय पर बन जाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कुछ खर्चा भी हो सकता है। जीवन साथी के लिए अच्छा समय चल रहा है। आर्थिक लाभ के लिए आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। इस समय आप खर्चे को रोंकेंगे नहीं और काम बढ़ाने के लिए आप हर तरह का प्रयोग करेंगे।

मिथुन: समय लाभ का बना हुआ है, आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी। नये काम को तो शुरु नहीं करें परन्तु चल रहे काम में पहले से ज्यादा लाभ होगा। यात्रा न करें यात्राओं से लाभ नहीं होगा । संतान के लिए अच्छा समय है। मन में चिंताएं तो रहेंगी परन्तु कोई हानि नहीं होगी। धार्मिक मामलों में आगे होकर काम करेंगे ।

कर्क: कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। उसका लाभ भी मिलेगा। किसी सोचे हुए काम को करने का मन अब बना सकते है सफलता मिलेगी। दोपहर तक यात्राएं फिर भी की जा सकती हैं, बाद में की यात्राएं शुभ फल नहीं देंगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी बहुत कड़वाहट रहेगी। आप ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे सम्बन्ध खराब हों।

सिंह: यात्राएँ कष्टकारी रहेंगी। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। आज कई लोगों से सहयोग मिलेगा और आपकी कार्य योजना पर सहमति हो जाएगी। कोई अनायास मदद भी मिल सकती है। किसी काम के बन जाने की खुशी रहेगी, उसे आप सार्वजनिक रूप से भी मना सकते हैं। आपके दिन सुधार पर हैं इसलिए जहां बैठेंगे वहीं प्रशंसा होगी। जन्मराशी से चौथे चन्द्रमा चल रहे है अतः एक दो दिन कोई विशेष निर्णय पर चर्चा न करें।

यह भी पढ़ें:  29 नवंबर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या: आज विशेष दिन हैं जब आपके कौशल की परीक्षा होगी। बहुत सारे लोगों की आपके ऊपर नजर रहेगी। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा होगी, कामकाज को अपने ही ढंग से कर पाने में सफल हो जाएंगे। नौकरी या व्यवसाय दोनों जगह सफल रहेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, स्वास्थ्य संबंधी साधारण सी नरमी हो सकती है अत: खानपान का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक ही है।

तुला: समय विशेष बना हुआ है। आपने यदि थोड़े से भी कौशल का परिचय दे दिया तो अच्छा लाभ हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला ले सकते है। पिता के लिए समय अच्छा बना हुआ है, वे अपने काम-काज में सफलता करेंगे। घरेलू मामलों में थोड़ी सी सावधानी बरतें, विवाद के विषय से दूर रहें मंगल बिगड़ करना चाहते है। सहयोगी आज अच्छा काम करके देंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: मंगल विशेष शक्तिशाली स्थिति में हैं जिसके कारण आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ऐसे कई लोग आपको मान्यता दे देंगे जो अब तक आपसे दूर-दूर चल रहे थे। समय लाभ का बना हुआ है। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। बृहस्पति और शनिदेव आपकी मदद में हैं और बाधाओं के बाद भी आपको नया रास्ता देंगे। सुख-सुविधा के साधन खरीदेंगे। धन की आवश्यकता बनी रहेगी। अति आवश्यक हो तो ही यात्रा करें ।

धनु: आज का दिन बहुत शानदार बीतने वाला है। सुबह से ही मन में उत्साह रहेगा और बकाया कामों को लेकर बैठ जाएंगे। सहयोग भी बढ़ेगा और कुछ काम को निबटा भी देंगे। व्यवसाय में सहयोगी लोगों को साथ लेकर चलने में भलाई है। इससे मन के संदेहों का निवारण होगा। खर्चा बढ़ेगा। घर-परिवार के लोगों से सामंजस्य बढ़ेगा परन्तु कोई खास पारिवारिक चिंता लगातार बनी रहेगी। षडय़ंत्रों से सावधान रहें। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कार्यों में लाभ होगा अब बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:  16 फरवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर: आज विशेष लाभ का दिन है। आज प्रात: से ही कोई नई योजना बनाते रहेंगे और उसे अमल में भी ला सकते है। संतान भाव में चल रहे मंगल संतान से तकरार दे सकते है। कामकाज के कौशल में वृद्धि होगी लोग आपको मान्यता देंगे। घर में आपके किसी निर्णय को लेकर आलोचना हो सकती है। आज यात्रा बिलकुल नहीं करें, यात्रा के परिणाम अच्छे नहीं आएंगे।

कुंभ: पिछले काफी समय से जीवन अस्त व्यस्त सा चल रहा है। उसमे अब सुधर होने लगेगा। धन की पूर्ति कर्ज के रूप में हो सकती है। यदि व्यापारी है तो कामकाज का विस्तार करना पड़ेगा। सुबह मन में बहुत उत्साह रहेगा परन्तु शाम को थकान महसूस होगी। किसी व्यक्ति के षडय़ंत्र से सावधान रहें। आप निर्णायक मोड़ पर हैं अत: समय के अनुसार निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को आप सीधा जवाब नहीं दें।

मीन: आज का दिन शानदार जाने वाला है। जीवन साथी के लिए आज दिन अच्छा है, उन्हें लाभ होगा या प्रशंसा मिलेगी। मन से किसी संदेह का निवारण हो जाएगा। छोटी-मोटी तनातनी भी रहेगी। अचानक लाभ का रास्ता खुल सकता है। अपनी कार्यदक्षता से लोगों को प्रभावित करेंगे। बड़े लोगों का आशिर्वाद मिलेगा। आपको न केवल समर्थन मिलेगा बल्कि विरोधियों को परास्त करने में भी मदद मिलेगी। यात्राएं लाभदायक रहेगी। किसी नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  02 जुलाई : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =