ममता-पीके के बीच लंबी बैठक, दिल्ली पर रणनीति या संगठन में फेरबदल? अटकलों का बाजार गर्म

कोलकाता: विधानसभा चुनाव के बाद भी चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बीते कल  पार्टी नेत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके काली घाटी स्थित आवास पर लंबी बैठक की। बैठक में वास्तव में क्या चर्चा हुई इसको लेकर अभी तक कोई सही जानकारी सामने तो नहीं आई है।

हालांकि माना जा रहा है कि तृणमूल जिलाध्यक्ष का फेरबदल बैठक में चर्चा के विषयों में से एक हो सकता है। वही पिक है जिस तरह से राष्ट्रीय राजनीति मैं सक्रियता दिखा रहे हैं उससे 2024 के रोड मैप पर चर्चा हो सकती है।

पीके ने हाल ही में राकंपा प्रमुख शरद पवार के साथ कई बैठकें की। राष्ट्रीय राजनीति मैं एक बड़ा तबका यह सोचता है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव को एक विशेष नजर से देख कर बाकी विपक्षी पार्टियों के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। ऐसे में ममता और पीके के बीच की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसके अलावा एक अन्य मुद्दे पर भी विचार किया जा रहा है। वह है तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की नीति लागू की है। नतीजतन जो मंत्री जिला अध्यक्ष के पद पर भी हैं उनके उस पद को होने की संभावना है।

अगले दो-तीन दिनों में रमन नेतृत्व नए फेरबदल की घोषणा कर सकता है। नतीजतन राजनीतिक गलियारों में अटकले लगाई जा रही है कि संगठन में वन मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक मंत्री, स्वपन देवनाथ और मंत्री स्वपन महापात्रा का महत्व कम हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी नेतृत्व की योजना 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में कुछ ही साल और बचे हैं ऐसे में जिला संगठनों को मजबूत करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *