Images 2021 03 28T194320.668

आइए इंसुलिन के बारे में कुछ जानते है…

डाइबिटीज में इंसुलिन जीवनदायनी दवा के रूप में कार्य करती है, लेकिन इंसुलिन के बारे में बहुत सारे लोगों में भ्रांतियां व्याप्त हैं। आइए इंसुलिन के बारे में कुछ जानते है…

इंसुलिन हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक हार्मोन है, जो शरीर में बढ़ती हुई शर्करा (शुगर) की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसका सेवन गोली के रूप में कभी नहीं किया जा सकता, क्योंकि हमारे पेट में पाए जाने वाले रसायन इसे निष्क्रिय कर देते हैं। सभी टाइप 1 डाइबिटीज वालों को जीवन भर इंसुलिन पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी तरह आम तौर पर टाइप 2 शुगर के साथ जी रहे लोगों में गोली या टैबलेट काम करना विल्कुल बंद कर देती है तो उन्हें भी इंसुलिन का प्रयोग करना पड़ता है। हार्ट अटैक, कोई बड़ा ऑपरेशन, इन्फेक्शन, पीलिया और क्रिटिकल केयर में भर्ती व्यक्तियों और गर्भावस्था की स्थिति में डाइबिटीज होने पर मरीज को इंसुलिन दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:  बारिश के मौसम में इन्फेक्शन से दूर रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हालाँकि यह एक गलतफहमी है, यदि आपके शरीर की बीटा कोशिकाएं स्वस्थ रूप से काम कर रही है तो इमरजेन्सी में इन्सुलिन लेते हुए भी कई लोगों ने दीर्घकाल तक स्वस्थ जीवन व्यतीत किया है। इसलिए इससे घबराने की जरुरत नहीं है। मधुमेह बीमारी नहीं बल्कि एक अवस्था है। इंसुलिन दवा नहीं है। यह एक रिप्लेसमेंट थेरेपी है। जब हमारे शरीर में स्वयं का इंसुलिन बनना बंद या बहुत कम हो जाता है, तब हमें बाहर से इंसुलिन लेना पड़ता है।

इंसुलिन की सिरिंज व पेन की सुई का यदि नियमानुसार प्रयोग करें, तो वह दर्द रहित होती है। बहुत सारे लोगों को जब अधिक मात्रा में बार-बार इंसुलिन लेना पडता है या जिन्हें बार-बार हाई व लो शुगर होता हो या जिनकी जीवनचर्या बहुत ज्यादा व्यस्त हो, ऐसे लोगों को इंसुलिन पंप के जरिये लगातार इंसुलिन दी जाती है। इंसुलिन हमारे लिए जीवनदायक है। इस जीवनदायिनी दवा का हमे सही समय आने पर उपयोग करके डाइबिटीज को हराना चाहिए।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  मणिपाल हॉस्पिटल, मुकुंदपुर की रियल-टाइम आईवीयूएस (IVUS) तकनीक से हावड़ा के एक दुर्लभ और गंभीर हृदय रोगी को मिला नया जीवन

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  लाइफस्टाइल की छोटी-छोटी गलतियां बन सकती है कैंसर का कारण
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *