Leopard

अलीपुरद्वार में मिले तेंदुए के पैरों के निशान, खौफ के साये में जी रहे लोग

Kolkata Hindi News, अलीपुरद्वार। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक बार फिर से तेंदुए का खौफ देखने को मिल रहा है। अलीपुरद्वार के न्यूटाउन दुर्गाबाड़ी के बाद अब वार्ड नंबर 8 में तेंदुए का खौफ फैल गया है। रात दो बजे स्थानीय लोगों ने जंगली जानवर की आवाज सुनी। बाहर निकले तो अज्ञात जंगली जानवर मिला। फिर वार्ड नंबर 8 के इलाके में दहशत शुरू हो गई है। तेंदुए के डर से अलीपुरद्वार के वार्ड नंबर 2 के न्यूटाउन दुर्गाबाड़ी इलाके में ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं।

इलाके में तेंदुए या अन्य जंगली जानवरों का डर सत्ता रहा है। वन अधिकारियों ने शहर के वार्ड नंबर 2 में पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए हैं। इसके बाद आठ नंबर वार्ड में फिर से अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने यहां बहुत सारे पैरों के निशान देखे है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। वनकर्मियों ने आकर पैरों के निशानों की जांच की है।

शहरवासियों का डर बढ़ता जा रहा है। अलीपुरद्वार नगर पालिका के चेयरमैन प्रसेनजीत कर ने कहा, वार्ड नंबर 2 में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। अब सुनने में आ रहा है कि वार्ड नंबर 8 में अज्ञात जंगली जानवर घूम रहे हैं। नगर पालिका और वन विभाग साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Leopard footprints found in Alipurduar, people living in fearघबराने की कोई बात नहीं है। वन विभाग और नगर पालिका के आश्वासन के बावजूद स्थानीय निवासियों का डर कम नहीं हुआ है। आपको बता दें कि 2015 में शहर के बीचोबीच चिल्ड्रन पार्क में ही एक वयस्क तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *