Nitin Gadkari

भूमि अधिग्रहण मुआवजे की कानूनी अड़चनें होंगी दूर: गडकरी

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान में अड़चनों को दूर करने के लिए कानून में जरूरी बदलाव करने का आश्वासन दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्नक के जवाब में यह आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाया गया है और राज्यों को इसके प्रावधानों को सख्ती से लागू करना है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में एक कमी यह है कि यदि अधिग्रहण के बाद सड़क का एलाइनमेंट बदल जाए तो सरकार भूमि को लौटा नहीं सकती है। इस प्रकार के देश में एक लाख 74 हजार 327 मुकदमे लंबित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में अच्छी बात यह है कि इसको लेकर कहीं भी विरोध नहीं हो रहा है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बाजार भाव से चार गुना दिया जाता है इसलिए अधिग्रहण का कोई विरोध करता है बल्कि लोग अपनी जमीन देने का प्रस्ताव खुद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर समस्या यह आती है कि भूमि कृषि क्षेत्र में है या औद्योगिक प्रकार की है।

यह भी पढ़ें:  G20 समिट: भारत ने क्लीन एनर्जी और फूड सिक्योरिटी पर रखा जोर

इसे लेकर भी विवाद होता है क्योंकि दोनों प्रकार की जमीनों का मूल्य भिन्न भिन्न होता है और इससे मुआवजा की राशि पर भी असर पड़ता है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सामने भी संकट होता है कि यदि वे जमीन मुआवजा के मामलों का निपटारा करने की कोशिश करें तो उनके इरादे पर सवाल खड़े किए जाते हैं। गडकरी ने कहा कि इस प्रक्रिया में राज्य सरकारें भी हिस्सेदार हैं। इसलिए एक माह में केंद्र और राज्य मिल कर परामर्श करके इस मामले का कानूनी हल निकालने की कोशिश करेंगे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  डी.पी. सिंह की रचना : पार्थ को गाण्डीव कसना चाहिए
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  यहां पढ़ें शिव चालीसा पढ़ने की विधि, शिव चालीसा और मनोकामना पूर्ण करने हेतु खास पाठ

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *