IMG 20210921

#Kolkata : बारिश से बेहाल हुआ महानगर, कई इलाकों में अब भी भरा है पानी

कोलकाता। महानगर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई है। कोलकाता में सितंबर के महीने में 14 सालों में पहली बार इतनी ज्यादा बारिश देखी गई है। कोलकाता में हुई भारी बारिश के बाद यहां के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया। चार पहिया गाड़ियां और ट्रॉली के पहिए भी पानी में डूबे नजर आए। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मंगलवार तक एक या दो बार भारी बारिश और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

कोलकाता में इतनी बारिश हुई कि यहां अस्पतालों और एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया। नर्सों ने पानी में खड़े होकर मरीजों की देखभाल की है। बंगाल की राजधानी के कई इलाके जैसे बालीगंज, गोल्फ ग्रीन, पामर बाजार, तोप्सिया, उल्टाडांगा, चेतला आदि में रविवार को 100 मिलीमीटर (मिमी) से अधिक बारिश हुई, जिससे यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर में टीएमसी के अंदर ही 'खेला' क्यों हो गया??

अस्पतालों में भरा पानी : सोमवार को एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित स्त्री रोग विभाग के आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) के साथ-साथ टिकट काउंटर में बारिश का पानी भर गया और मरीजों की देखभाल के लिए नर्सों को के गहरे पानी में उतरते देखा गया। कलकत्ता स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में बारिश के पानी ने कीमती दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर को भी नुकसान पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *