कोलकाता: भारी बारिश के कारण पुराने घर का एक हिस्सा गिरा, दो घायल

कोलकाता। भारी बारिश के कारण चारु मार्केट थाना क्षेत्र के देशप्राण शासमल रोड पर एक पुराने घर का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में उस घर में रहने वाले दो लोग घायल हो गये। उस घर में रहने वाले चंदन मंडल और अश्विनी रॉय नाम के दो लोगों को गंभीर हालत में बांगुर अस्पताल ले जाया गया। पुराने घर में कई किरायेदार हैं। उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। दुसरी ओर नगर निगम कर्मियों ने खतरनाक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस पुराने मकान में नगर निगम की ओर से कोई खतरे की सूचना नहीं दी गई थी। चारु मार्केट पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बंगाल में फिर समुद्र डूबा ट्रॉलर , 14 मछुआरों को सुरक्षित बचाया गया

कोलकाता/ नामखाना: पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना के काकद्वीप की एफबी मां बसंती नामक ट्रॉलर 14 मछुआरों को लेकर नामखाना हरिपुर इलाके से बंगाल की खाड़ी के लिए रवाना हुई। कालीस्थान से पांच-सात किलोमीटर दूर ट्रॉलर का निचला हिस्सा अचानक लीक हो गया। उस ट्रॉलर में मौजूद मछुआरे इसकी भनक लगते ही तुरंत ट्रॉलर घुमाया और उसे नदी के किनारे लाने की कोशिश की।

लेकिन पानी के बहाव के कारण रिसाव से ट्रॉलर में पानी घुसने लगा। तभी आसपास के ट्रॉलर तेजी से आए और उस ट्रॉलर तक पहुंच गए। दूसरे ट्रॉलर के मछुआरों ने ट्रॉलर में सवार 14 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद ट्रॉलर नदी में डूब गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *