Kolkata Metro: शुक्रवार से बढ़ेगी मेट्रो रेल की संख्या, कम होगी ट्रेनों के बीच समय का अंतराल

Kolkata Desk : शुक्रवार से बढ़ेगी मेट्रो की संख्या कमेगी ट्रेनों के बीच समय का अंतराल, कोई प्रतिबंध नहीं होगा। सरकारी और निजी कार्यालय खुल गए हैं। यात्रियों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। कोलकाता मेट्रो अथॉरिटी ने मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार से शुक्रवार तक अब 220 के बदले 228 ट्रेनें चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के बीच के समय अंतराल को भी कम किया जाएगा।

सरकार ने कोविड नियमों के अनुपालन में मेट्रो को 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलाने की अनुमति दी है। आम यात्री जुलाई से मेट्रो में सफर कर रहे हैं। मेट्रो सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य रूप से चलती है। केवल शनिवार को विशेष कर्मचारी, और रविवार को सेवाएं बंद रहती हैं। आज जारी एक अधिसूचना में मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त 8 मेट्रो ट्रेनें शुक्रवार 13 अगस्त से चलेगी। कार्यालय के समय सुबह और शाम यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। उस समय मेट्रो के बीच के समय का अंतराल 7 मिनट से घटाकर 5 मिनट कर दिया गया है।

सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे से मेट्रो चलती है। कवि सुभाष यानी न्यू गोरिया से दक्षिणेश्वर और दक्षिणेश्वर से न्यू गोरिया लौटने वाली आखिरी मेट्रो रात 8 बजे रवाना होगी। शनिवार को भी शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अभी के लिए आपको कार्ड का उपयोग करके ही मेट्रो में जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *