Kolkata zoo

कोलकाता || क्रिसमस के दिन अलीपुर चिड़ियाघर में उमड़ी भारी भीड़

कोलकाता। देश-विदेश के अन्य हिस्सों के साथ “सिटी ऑफ़ जॉय” कोलकता में भी बड़ा दिन यानि क्रिसमस का त्यौहार हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोलकाता में चारों तरफ जश्न जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। आज छुट्टी का दिन होने के कारण शहर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर भीड़ उमड़ी हुई है। इसी कड़ी में अलीपुर चिड़ियाघर में भी लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। यह चिड़ियाघर विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए एक आकर्षक स्थान है।

यही कारण है कि क्रिसमस हो या नया साल चिड़ियाघर के प्रति लोगों का आकर्षण काम नहीं होता है और भारी भीड़ देखी जाती है। चिड़ियाघर के प्रति लोगों के आकर्षण इस बात का प्रमाण है कि कल, 24 दिसंबर को 70,000 से अधिक लोगों ने अलीपुर चिड़ियाघर का दौरा किया। अलीपुर चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा कि आज दर्शकों की संख्या अधिक होगी।

इधर सुरक्षा को ध्यान में हुए चिड़ियाघर बाहर और अंदर 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। एक एम्बुलेंस भी यहाँ उपलब्ध है। विशेष दिन के तौर पर आज सुबह 8:30 बजे से चिड़ियाघर का गेट खोल दिए गया था। चार गेटों पर 30 टिकट काउंटर हैं और साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव से पहले टीएमसी के नए अभियान की शुरुआत करेंगी ममता बनर्जी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *