Mamata Banerjee Kolkata Book Fair

अगले साल से दिल्ली में भी लगेगा कोलकाता पुस्तक मेला’…

कोलकाता। अब दिल्ली में भी अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। 46वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा की। मेले का एक संस्करण अगले साल से राष्ट्रीय राजधानी में भी आयोजित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मुझे लगता है कि इस पुस्तक मेले का एक संस्करण दिल्ली में भी आयोजित किया जाना चाहिए। राज्य सरकार इस पर सभी आवश्यक सहयोग देने के लिए तैयार है। मेले में पश्चिम बंगाल के सभी जिलों से भागीदारी होगी। इसमें विभिन्न जातियों, संस्कृतियों और धर्मो के लोगों की भागीदारी होगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम उस कार्यक्रम में अन्य देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करेंगे। हम आयोजन के लिए हरसंभव मदद करेंगे। कोलकाता पुस्तक मेला सही अर्थो में एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है। हमारे यहां अन्य राज्यों से भी प्रतिनिधि आते हैं। सोमवार को पुस्तक मेले में मुख्यमंत्री द्वारा लिखित छह नई पुस्तकों का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि अगले साल उनकी लिखी पांच और किताबों का विमोचन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में जौहरी को अगवा कर हत्या का आरोपित महाराष्ट्र से गिरफ्तार

46वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में इस बार स्पेन थीम देश है। उद्घाटन समारोह में इंस्टीट्यूटो सर्वाटेस के निदेशक मारिया जोस गालवेज सल्वाडोर ने भाग लिया। साल 2006 में पिछले वाम मोर्चा शासन के दौरान पुस्तक मेले का थीम देश भी स्पेन था। थाईलैंड भी इस वर्ष के आयोजन में पहली बार भाग लेने वाला देश है। कोलकाता पुस्तक मेला 2023 में कुल 20 देश भाग ले रहे हैं। जिसमें बांग्लादेश के सबसे अधिक 20 स्टॉल होंगे। मेले में कुल स्टॉलों की संख्या 950 है। पुस्तक मेले का समापन 12 फरवरी को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *