Kohli

आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

मुंबई| IPL2021 News :  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 6,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल के साथ पहले विकेट के लिए 181 रनों की शतकीय साझेदारी की। उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली और 6000 रन के आंकड़े को छूआ। कोहली का इस सीजन में यह पहला अर्धशतक है।

कोहली के बाद अब सुरेश रैना (5448 रन) और शिखर धवन (5428 रन) हैं, जो दोनों बल्लेबाज 500 रन पीछे हैं। राजस्थान के खिलाफ गुरुवार का मैच कोहली का आईपीएल में 196वां मैच था। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 500 से अधिक चौके और 200 से अधिक छक्के लगाए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने देवदत्त पडिकल (नाबाद 101) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया।

यह भी पढ़ें:  नॉटिंघम ओपन || एंडी मरे ने फ्रांस के आर्थर काजाक्स को 6-4, 6-4 से हराया

बेंगलोर की इस सीजन में यह लगातार चौथी जीत है। टीम को अब तक एक भी हार नहीं मिली है। बेंगलोर ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार लगातार चार मैच जीते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  गोवा विधानसभा चुनाव के बाद ममता की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को लगा झटका
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 1 =