जानें 25 मार्च 2024 को लगने वाला चंद्र ग्रहण कहा और कब लगेगा?

इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा

वाराणसी। इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान होली का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि हिंदी पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी सोमवार 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10:23 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 03:02 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *