Horo

आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री, बनारस से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
13 दिसंबर, 2021, सोमवार

मेष राशि : आज के दिन परिवार को समय देंगे धन के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई अच्छा सौदा हो सकता है, जिससे धन लाभ होगा। माता को धन की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

वृष राशि : मन में प्रसन्नता रहेगी और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम रहेगा। आप रचनात्मक बनेंगे। प्रेम के मामले में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे तथा कार्य क्षेत्र में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

मिथुन राशि : मानसिक तनाव रहने से निर्णय लेने में असुविधा होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम के बावजूद तकरार होगी। प्रेम के मामले में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्तम उन्नति के योग बनेंगे।

कर्क राशि : मानसिक तनाव अधिक होगा और खर्चे भी काफी होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पर जोर पड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी बड़े रोग की दस्तक हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। प्यार के मामले में सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। दूर की यात्रा का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि : कार्यों में सफलता मिलेगी। मनचाही इच्छा की पूर्ति होने से मन खुश होगा, लेकिन शिक्षा में रुकावट आएगी। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी।प्यार के मामलों में भी आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए बेहतर दिन है। जीवन साथी को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपने निजी प्रयासों से काम बना पाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि : आज भाग्य का सितारा चमकेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। किसी दूर यात्रा का मौका मिलेगा, जो आपके लिए सुखदायक भी होगी और आर्थिक लाभ भी देगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है और प्रेम संबंधित मामलों में परिजनों का विरोध हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  02 फरवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

तुला राशि : किसी बड़े काम में रुकावट आने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन तकरार संभव है। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद परेशानी दे सकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और प्रेम के मामलों में आज भाग्यवान रहेंगे।

वृश्चिक राशि : दांपत्य जीवन के लिए खुशी भरा दिन रहेगा। आज आपका जीवन साथी रोमांटिक मूड में होगा।स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। उल्टे सीधे भोजन से स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं। प्रेम के मामले में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी।

धनु राशि : विरोधियों से घिरे रहेंगे, लेकिन आप ही उन पर भारी पड़ेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन थोड़ा दुखी हो सकता है। पुराने कर्ज को चुकाने में आज सफल रहेंगे। स्वास्थ्य डाँवाडोल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि : आज का दिन प्यार के नाम रहेगा। काफी रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। आपका प्रियतम भी खुश रहेगा। यदि विवाहित हैं, तो दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। जीवन साथी भी खुश रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र को बदलने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है।

कुंभ राशि : आज के दिन परिवार में व्यस्तता रहेगी। माता से अच्छे संबंध रहेंगे और उन्हें सुख की प्राप्ति होगी। पिताजी भी आपकी बात सुनेंगे और उनका आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक तनाव थोड़ा सा बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई बातचीत आगे बढ़ेगी। इच्छाओं की पूर्ति होने से आर्थिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता: 22 मई से तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे निजी बस संचालक

मीन राशि : आज के दिन किसी यात्रा पर जाने में सुख की अनुभूति होगी। साहस तथा पराक्रम में बढ़ोतरी होने से कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम के मामलों में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता से संबंध सुधरेंगे।

।।आज का पंचांग।।

दिनांक – 13 दिसम्बर 2021
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – मार्ग शीर्ष मास
पक्ष – शुक्ल
तिथि – दशमी रात्रि 09:32 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – रेवती 14 दिसम्बर रात्रि 02:05 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – वरीयान 14 दिसम्बर प्रातः 05:57 तक तत्पश्चात परिध
राहुकाल – सुबह 08:29 से सुबह 09:50 तक
सूर्योदय – 07:08
सूर्यास्त – 17:57
दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण
विशेष –
एकादशी के दिन करने योग्य
13 दिसम्बर 2021 सोमवार को रात्रि 09:33 से 14 दिसम्बर, रात्रि 11:35 तक एकादशी है।
विशेष – 14 दिसम्बर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।
एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें। अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l

अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  जलम महोत्सव : कलाकार ए. रामचन्द्रन उत्कृष्ट लेखक भी थे

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *