जानिए श्री राम दरबार की पूजा विधि

वाराणसी। ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा पर अपने घर पर इस तरह करें राम दरबार की पूजा, बनी रहेगी सुख-समृद्धि। आप अपने घर पर ही भगवान राम की पूजा विधि-विधान से कर सकते हैं। आज हम आपको राम दरबार की पूजा विधि बताने जा रहे हैं।

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला जी की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस खास दिन पर हर कोई अयोध्या जी जाना चाह रहा है।
इस दिन घर पर ही रामचरित मानस, सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होगा।
22 जनवरी 2024 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस खास दिन पर अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला विराजमान होंगे। इस मौके पर अयोध्या जाकर इस कार्यक्रम में शामिल होना हर कोई चाहता है, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। ऐसे में आप घर पर ही भगवान राम की पूजा विधि-विधान से कर सकते हैं। आज हम आपको राम दरबार की पूजा विधि बताने जा रहे हैं।

इस तरह करें राम दरबार की पूजा : सुबह जल्दी उठकर भगवान श्रीराम जी का स्मरण करें। फिर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल को साफ करके और वहां गंगा जल छिड़कें। इसके पश्चात इस स्थान पर एक लकड़ी की चौकी बिछाएं और राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति स्थापित कर दें। तस्वीर को इस तरह रखें कि इसका मुख पूर्व की ओर हो।

इसके बाद भगवान राम का पंचामृत से अभिषेक करें और उन्हें फूल, रोली, अक्षत, धूप, दीप आदि अर्पित करें। भगवान श्रीराम जी के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। इसके बाद रामचरितमानस, सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है। अंत में राम दरबार की आरती करें और प्रसाद चढ़ाएं।

मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में राम दरबार की विधिवत पूजा करने से भक्त को भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। परिवार में खुशियां आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *