पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाई गई किरण बेदी, कांग्रेस की सरकार भी संकट में

नई दिल्ली : देश की पहली महिला आईपीएस (IPS) अफसर और वर्तमान मे पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी (Kiran Bedi) को उनके पद से राष्ट्रपति ने हटा दिया है। बता दें किरण बेदी के कार्यकाल को अभी खत्म होने के लिए 100 दिन बाकी थे। उन्हें 29 मई 2016 में इस पद पर बैठाया गया था। इस हिसाब से उनका वक्त 29 मई 2021 में खत्म होना चाहिए मगर खबर आ रही है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको उनके पद से हटा दिया है।

2016 में बनी राज्यपाल : बता दें किरण बेदी 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़ी थी, इससे पहले वह उस समय के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के साथ समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ प्रदर्शन कर रहे थी। किरण बेदी एक ऐसा नाम है जिससे पूरा देश परिचित है। किरण देश की पहली महिला आईपीएस अफसर है। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा उस समय ज्वाइन की थी। जिस समय पुलिस सेवा में मर्दो को दबदबा था। आज तो किसी महिला को पुलिस की वर्दी पहने आसानी से देखा जा सकता है मगर उस समय किरण का ऐसा करना बहुत बड़ी बात थी।

इंदिरा की कार को उठाया था : एक बार तो ऐसी भी उनके सामने स्थिति आ गई जब उनके सीनियर अधिकारी ने उन्हें छोकरी कह कर बुलाया, जिस समय किरण ने पूरे आत्मविश्वास से उन अफसर को कहा था कि सर पूरी दुनिया मुझे किरण नाम से जानती है। बता दें किरण की बहादुरी के किस्से यहां से तो शुरु होते हैं। उसके बाद उन्होंने एक बार दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक देखते हुए प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कार को क्रेन से उठा लिया था। उसके बाद उन्हें क्रेन बेदी कहा जाने लगा।

तेलंगाना की राज्यपाल को दी जिम्मेदारी : किरण बेदी को उपराज्यपाल के पद से ऐसे समय हटाया गया है। जब राज्य में कांग्रेस की सरकार संकट में है। और जल्द ही केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी जगह जब तक नए उपराज्यपाल की नियुक्ति नहीं होती तब तक के लिए तेलंगानी की राज्यपाल तामिलिसाई सौंदर्यराजन को उपराज्यपाल की जिम्मेदारी सौपी है। उनकी नियुक्ति उस दिन से प्रभावी माना जाएगी जब किरण बेदी अपना काम छोड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *