लोगों को खूब भा रहा खेसारी लाल यादव का नया गाना “बंगलिनिया”

मुंबई, Bhojpuri News : भोजपुरी सिनेमा और गानों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने फैंस के दिलों पर राज करने का रिकॉर्ड एक फिर कायम रखा है। 12 अप्रैल को रिलीज हुए उनके गाने ‘बंगलिनिया’ को अबतक 1 करोड़ 20 लाख से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

इस विडियो को लाखों की संख्या में लोगों ने पसंद किया है तो वहीं हज़ारों की सख्या में इसपर कॉमेन्ट्स भी आए हैं। और ये सिलसिला अभी भी जारी है। इतना ही नहीं फैंस इस गाने पर खूब रील्स भी बना रहे हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि लोगों को ये गाना कितना पसंद आ रहा है।

इस गाने को आवाज़ दी है खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh) ने। इसके बोल लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने। जबकि इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। तो वहीं इसके विडियो में खेसारी लाल यादव के साथ पाखी हेगड़े धमाल मचाती नज़र आ रही हैं। पाखी हेगड़े और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *