IMG 20220924 WA0009

खड़गपुर : मानवाधिकार कर्मियों की सहायता से अपने घर तेलंगाना लौटी वृद्ध महिला

खड़गपुर : गलत ट्रेन में बैठ कर कोलकाता जाते समय खड़गपुर में गिर गई महिला स्थानीय मानवाधिकार कर्मियों की तत्परता से अपने घर लौट गई। पूरा घटनाक्रम काफी भावुक कर देने वाला रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर के युवा मानवाधिकार कर्मी राहुल शर्मा ने बताया कि – आज बहुत खुशी हो रही है क्योंकि आज से करीब 4 महीने पहले तेलंगाना राज्य से ज्योति अम्मा गलत ट्रेन से बैठ कर कोलकाता जाते वक्त खड़गपुर स्टेशन में गिर गई थी।

बहुत चोटिल होने से तपन प्रधान की सहायता से ज्योति को स्टेशन से ले जाकर ‘स्वप्ननीड होम’ में रखवा दिया गया। जिससे उन्हें खाना और इलाज लगातार मिल सके। तीन महीने के बाद उनकी याददाश्त लौटने लगी, वो बहुत रोने लगी। तेलगु भाषा ही उनको आती थी। तभी सभासद डी. वसंती ने मुझे और अमित मिश्र को पूरा वाकया बताया।

फिर हमने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के फाउंडर को पूरी जानकारी दी। उसके बाद ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने ज्योति अम्मा को घर पहुंचाने का जिम्मा उठाया। तेलंगाना राज्य ह्यूमन राइट्स काउंसिल के अध्यक्ष टी. बीक्सपति के साथ तीन महिला ह्यूमन राइट्स काउंसिल के सदस्य खड़गपुर आकर ज्योति अम्मा को अपने साथ तेलंगाना ले गए। राहुल ने कहा कि हमारे प्रयास से ज्योति अम्मा अपने घर चली गई, यह सोचकर संतोष मिलता है। क्योंकि वो भारी मुसीबत में फंस सकती थी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बोरिस जॉनसन ने कंजरवेटिव पार्टी के नेता के पद से दिया इस्तीफा, नया पीएम चुने जाने तक संभालेंगे सत्ता

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  कोलकाता का लकड़ी गोदाम में लगी आग

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *