IMG 20210910 WA0061

Kharagpur news : श्री गणेशाय नम: के उद्घोष से गूंजी रेलनगरी

अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर : महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गणेशोत्सव सा माहौल अब रेलनगरी खड़गपुर के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिसमे विभिन्न तरह की प्रतिमा के साथ ही लाइट ,पंडाल को भव्य तरीके से सुसजित किया जा रहा है। खड़गपुर के 36 पारा इलाके में बंगाल ब्वॉयज सेवा संघ द्वारा गणेश पूजा की 27वीं वर्षगांठ का भव्य उद्घाटन किया गया।जिसमे पार्षद देवाशीष चोधरी व रवि शंकर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण पूजा को हर वर्ष की तरह नहीं मनाया जा सका था,लेकिन इस वर्ष हमने भव्य तरीके से प्रतिमा और पंडाल को लाइट के द्वारा मनमोहक दृश्य देने की कोशिश की है। हम पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।हालांकि कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : वसंत उत्सव में झूमे छोटे-बड़े...!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *