खड़गपुर : श्रद्धा पूर्वक याद किए गए स्वर्गीय गणपति बसु

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। अविभाजित मेदिनीपुर जिले के प्रतिष्ठित परोपकारी, साहित्य प्रेमी, कृषक, मेहमाननवाज उद्यमी स्वर्गीय गणपति बोस का जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ हुआ। गणपति बोस जन्म शताब्दी समारोह समिति की पहल और गणपति बोस स्मारक समाज कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मेदिनीपुर सदर घाट स्थित गणपति बोस स्मारक उद्यान में स्थित गणपति बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। इसके बाद एक रंगारंग जुलूस सदरघाट से गणपति नगर में गणपति बोस के गार्डन हाउस और श्मशान तक निकाला गया। वहां गणपति बोस की पत्नी शिवानी बोस की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके अलावा वहां बरगद का एक पौधा भी लगाया गया। प्रतिमा के बगल में बने मंच पर सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बाद में शाम को गणपति बोस मेमोरियल उद्यान में दिलचस्प सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारक जुलूस और छात्रों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

बोस परिवार की ओर से चंदन बोस ने सभी का स्वागत किया। सुबह और शाम के कार्यक्रम में जन्म शताब्दी समिति के अध्यक्ष संगीत गुरु जयंत साहा, मेदिनीपुर रामकृष्ण मठ और मिशन के संयुक्त सचिव जिष्णुदेबानंद जी महाराज, पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री श्रीकांत महतो, मेदिनीपुर नगर पालिका के चेयरमैन सौमेन खां, कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन माईती, प्रमुख लोक संस्कृति शोधकर्ता डाॅ. मधुप दे, उद्यमी बजरंगलाल अग्रवाल, मेदिनीपुर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मुकुल रंजन रॉय और वर्तमान प्राचार्य गोपाल चंद्र बेरा, आरएनएलके महिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सेनगुप्ता, गड़बेत्ता कॉलेज के प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ. हरिप्रसाद सरकार, विवेकानन्द चक्रवर्ती, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पुरातत्वविद् यासीन पठान, संयोजक कृष्ण प्रसाद माईती, पूर्व प्रोफेसर कुमारेश घोष, प्रोफेसर सत्यरंजन घोष, चिकित्सक डॉ. गोलक बिहारी माजी, डॉ. हृषिकेश दे, साहित्यकार बिमल गुरिया, साहित्यकार, विद्युत पाल, संगीत कलाकार विश्वेश्वर सरकार, सचिव तपन दास, कोषाध्यक्ष तारापद दे, नाटककार दुलाल आध्या, सुरजीत सेन, कवि सिद्धार्थ सांतरा, पूर्व प्रोफेसर शिवांशु बसु।

बाचिक कलाकार अमिय पाल, संयुक्त सहायक सचिव शिवदेव मित्रा और फैसल हुसैन, चित्रकार अचिंत्य मारिक, संगीतकार आलोक वरण माईती, रथिन दास, प्रोफेसर शांतनु पांडा, प्रधान शिक्षक प्रसून कुमार पडिया, पूर्व प्रधान शिक्षिका नूपुर घोष,, सामाजिक कार्यकर्ता रीता बेरा, राजश्री मंडल, सुदीप्त दे, तारापद पाल, सुनील राणा, शांतनु हलधर, छड़ाकार प्रदीप देब बर्मन, सामाजिक कार्यकर्ता नंददुलाल भट्टाचार्य, नित्यानंद पांडा, सत्यज्योति अधिकारी, शिक्षक सुदीप कुमार खांडा, सुभाष जाना, मृत्युंजय सामंत, अमित कुमार साहू, मणिकंचन रॉय, नरसिम्हा दास, सुब्रत महापात्र, सुभ्रांशु शेखर सामंत, सौनक.साहू, चितरंजन मुखर्जी। अभिनेता मालविका पाल, रत्ना दे, नरोत्तम दे, पांचाली चक्रवर्ती, मैथिली घोष, नर्तक राजनारायण दत्ता, श्रावणी दत्ता, शाश्वती शस्मल, सामाजिक कार्यकर्ता राज्यश्री मंडल, सुदीप्त दे, परमिता साव, पूर्णेंदु शेखर काली तथा फिल्म निर्माता अरिजीत सिन्हा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति समारोह में उपस्थित थे। शाम के कार्यक्रम की मेजबानी सुभदीप बोस ने की, जिनका सहयोग रीता बेरा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *