Img 20231115 Wa0018

केशपुर : चार मनीषियों की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर ब्लॉक में ‘घोषपुर श्रीनेहरू हाई स्कूल’ में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न संगीत वाद्ययंत्र बजाने के साथ कार्यक्रम की शुभ शुरुआत हुई। दूसरे चरण में विद्यालय अध्यक्ष संजय प्रमाणिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक (माध्यमिक) स्वपन सामंत व विशिष्ट अतिथि के रुप में केशपुर सुकुमार सेनगुप्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक भुइयां उपस्थित थे। केशपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष चितरंजन घोराई, प्रख्यात रेडियो कलाकार विश्वेश्वर सरकार, प्रख्यात परोपकारी प्रद्योत पांजा, प्रधान शिक्षक नारायण चौधरी, श्यामल घटक, संजय सेनापति, सुशांत मंडल, मुस्ताक अहमद और कई अन्य शिक्षक, परोपकारी, प्रमुख लोग और अभिभावक समारोह में उपस्थित थे।

Img 20231115 Wa0016इस अवसर पर मेजबान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुकेश रंजन बोस ने स्वागत भाषण दिया। अपने बहुमूल्य भाषण में उन्होंने स्कूल में आने के लिए सभी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया, स्कूल के विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और इस दिन के महत्व को समझाया। जिला विद्यालय निरीक्षक स्वपन कुमार सामंत ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दिन स्कूल में नेहरूजी की प्रतिमा के अलावा तीन और प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। चितरंजन घोराई ने पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया I यह प्रतिमा पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर निवासी मंजू बसु ने दान की थी। प्राचार्य डॉ. दीपक भुइयां ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा पूर्व सेना अधिकारी हिमांशु दत्ता द्वारा दान की गई।

Img 20231115 Wa0017विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण प्रसिद्ध रेडियो कलाकार विश्वेश्वर सरकार ने किया। यह प्रतिमा स्कूल के शिक्षक मानस घोष और उत्तम दंडपत द्वारा दान की गई । कार्यक्रम में पूर्व छात्र पंचानन पलमल, विकास माईती, पंचू जाना ने विद्यालय के विकास के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया।

विद्यालय के विद्यार्थी नृत्य, संगीत, काव्यपाठ के माध्यम से रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय द्वारा किये गये कार्यक्रमों की सराहना की तथा विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता की कामना की। कार्यक्रम के अंत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार छात्र-छात्राओं को दिये गये। अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *