Images 2021 03 30T205641.175

भगवान गणेश की पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान

यह बात हम सभी जानते है कि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन जातक गणेश जी के मंदिर जाकर उनकी उपासना करते है। हिन्दू धर्म में गणेश की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी की पूजा करके ही की जाती है।

भगवान गणेश की पूजा करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें भगवान गणेश की पूजा के वक्त आपको ध्यान रखना आवश्यक है।

भगवान गणेश की पूजा करते वक्त ना करें ये गलतियां

(1) घर के मंदिर में एक ही भगवान गणेश की मूर्ति होनी चाहिए। अगर आप गणपति की नयी प्रतिमा लाएं भी तो पुरानी वाली प्रतिमा का विसर्जन जरूर कर दें।

(2) भगवान गणेश को मंदिर में रखते हुए इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उनका पीठ आपको कहीं से भी ना दिखे। क्योंकि गणेश जी की पीठ देखने से जातक के घर में गरीबी आती है।

यह भी पढ़ें:  Navratri festival 2021 : नवरात्रि के तीसरे दिन होती है माँ चन्द्रघंटा की पूजा

(3) अक्सर भगवान गणेश जी की पूजा में लोग भोग के साथ तुलसी को चढ़ा देते हैं। लेकिन ध्यान दें गणपति की पूजा में कभी भी तुलसी का पत्ता या तुलसी के दल का प्रयोग नहीं करें। गणपति को हमेशा दूब चढ़ाया जाता है।

(4) गणेश जी की पूजा में विशेषत लाल रंग का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। भूलकर भी गणेश जी पूजा के दौरान काले रंग का प्रयोग ना करें। ना काले कपड़े धारण करें।

(5) कोशिश करें कि गणेश जी प्रतिमा घर पर रखें जिसमें उनकी सूंढ बायीं ओर हो। ऐसी गणेश की प्रतिमा को शुभ माना जाता है। साथ ही मान्यता यह भी है कि ऐसे गणपति जल्दी प्रसन्न होकर फल प्रदान करते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  क्या होते है अमावस्या दोष के लक्षण संकेत?
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए रखें कालाष्टमी व्रत
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + one =