8f838fc6 7c6e 4863 8801 52b8cfe468ef

अखंड सौभाग्‍य के ल‍िए रखें मंगलागौरी का व्रत

जिन युवतियों को विवाह में आ रही हो बाधा तो, करें मां मंगलागौरी की पूजा अर्चना

वाराणसी। श्रावण चंद्रमास 04 जुलाई मंगलवार से शुरू हो चुकी है जिस तरह भगवान शिव को सावन के सोमवार प्र‍िय हैं। उसी तरह माता पार्वती को सावन माह के मंगलवार बहुत प्र‍िय हैं। इस विषय में पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी ने बताया मंगलागौरी व्रत पूजन से व्रती का सौभाग्‍य अखंड होता है। वैवाहिक जीवन की हर समस्या दूर होती है जिन युवतियों को विवाह में देरी हो रही हो या कोई बाधाएं आ रही हो तो सावन मास के मंगलवार के दिन मां मंगलागौरी का व्रत रखने, उनकी विशेष विधि से पूजा उपासना करने से विवाह में आ रही बाधा शीघ्र ही दूर हो जाती है। यह व्रत महिलाएं संतान प्राप्ति एवं उनकी मंगलकामना के लिए भी करती हैं। विशेषकर अगर मंगल दोष समस्या दे रहा हो तो सावन के मंगलवार की पूजा करना शुभ रहता है। पुरुषोत्तम मास के कारण इस वर्ष श्रावण माह 59 दिन का होगा और इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 होंगे।

यह भी पढ़ें:  चंद्र ग्रहण भारत में कब से कब तक रहेगा, सम्पूर्ण जानकारी

सावन मंगला गौरी व्रत 2023 :
पहला मंगला गौरी व्रत- 4 जुलाई
दूसरा मंगला गौरी व्रत- 11 जुलाई
तीसरा मंगला गौरी व्रत- 18 जुलाई (अधिकमास)
चौथा मंगला गौरी व्रत- 25 जुलाई (अधिकमास)
पांचवा मंगला गौरी व्रत- 1 अगस्त (अधिकमास)
छठा मंगला गौरी व्रत- 8 अगस्त (अधिकमास)
सातवां मंगला गौरी व्रत- 15 अगस्त (अधिकमास)
आठवां मंगला गौरी व्रत- 22 अगस्त
नौवां मंगला गौरी व्रत- 29 अगस्त

व्रत विधि इस प्रकार है : सूर्य उगने से पहले व्रती उठें स्नान कर पूजा स्थान में एक लकड़ी के तख्त पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर गणेश जी, मां मंगला गौरी यानी मां पार्वती की प्रतिमा या चित्र रखें, आत्म पूजा कर व्रत का संकल्प लें, ‘मम पुत्रापौत्रासौभाग्यवृद्धये श्रीमंगलागौरीप्रीत्यर्थं पंचवर्षपर्यन्तं मंगलागौरीव्रतमहं करिष्ये’ गणेश जी का पूजन करें फिर मंगलागौरी का पूजन करें। पूजा में मां गौरी को वस्त्र, सुहाग की सामग्री,16 श्रृंगार की वस्तुएं, 16 चूडियां, नारियल, फल, इलाइची, लौंग, सुपारी, मिठाई और सूखे मेवे 16 जगह बनाकर अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद माता रानी की आरती करें एवं कथा सुने उसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित करें और जरूरतमंद लोगों को धन-अनाज का दान करें। ध्यान रखें लगातार पांच साल तक मंगला गौरी पूजन करने के बाद पांचवें वर्ष में सावन माह के अंतिम मंगलवार को इस व्रत का उद्यापन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  कार्य सफलता के लिए गणेश जी से जुड़े 10 अचूक उपाय

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  नवरात्रों के दिनों में किन बातों का खास ख्याल रखें
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =