IMG 20231224 WA0021

केसीएफ के संथापक डॉ. कृष्णा चौहान को मिला हेल्थ एंड म्युज़िक अवार्ड

काली दास पाण्डेय, मुंबई। फिल्म निर्माण और पुरस्कार समारोह के आयोजन के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में क्रियाशील कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान को पिछले दिनों मुम्बई अंधेरी वेस्ट के मेयर हॉल में रेहान शेख और जलाल हाशमी द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में भारतीय सिनेजगत के मशहूर संगीतकार दिलीप सेन ने हेल्थ एंड म्युज़िक अवार्ड देकर सम्मानित किया। गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ. कृष्णा चौहान पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था।

डॉ. कृष्णा चौहान अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले शख्सियत माने जाते हैं। डॉ. कृष्णा चौहान ‘केसीएफ’ के बैनर तले बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, महात्मा गांधी रत्न अवार्ड और भी कई तरह के अवार्ड समारोह का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  T20 वर्ल्ड कप : आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले पर होगी दुनिया की नजर

बता दें कि हाल ही में मुम्बई में डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित 5वें बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023 में धीरज कुमार, एसीपी संजय पाटिल, दीपक सावंत, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी, संजय गांधी सहित बॉलीवुड के कई नामचीन शख़्सियतों को सम्मानित किया गया था। इस अवार्ड के बाद डॉ. कृष्णा चौहान 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय रत्न सम्मान समारोह 2024 का आयोजन करने जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *