कांथी : महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी में भाग लेने कांथी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी संगठनात्मक जिले के कांथी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, वरिष्ठ नेता उमेश राई , उत्तरी त्रिपुरा संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष और त्रिपुरा विधायक काजल दास की उपस्थिति में आयोजित सेमिनार में केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी लखपति दीदी प्रकल्प पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए गए।

सेमिनार में कांथी संगठनात्मक जिला अध्यक्ष और दक्षिण कांथी के विधायक अरूप कुमार दास, जिला महासचिव और कांथी लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सौमेंदु अधिकारी, जिला महासचिव और खेजुरी विधानसभा विधायकशांतनु प्रमाणिक,

भगवानपुर विधानसभा विधायक रवीन्द्रनाथ मैती, उत्तर कांथी विधानसभा विधायक सुमिता सिन्हा, जिला प्रभारी सोमनाथ राय, लोकसभा संयोजक अमलेंदु पहाड़ी, जिला महासचिव डॉ..चन्द्रशेखर मंडल, सांसद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य दिब्येंदु अधिकारी,

जिला महाप्रबंधक मानसी पडुया, राज्य समिति सदस्य तपन मैती, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष घनश्यामला दास सहित जिला पदाधिकारी एवं नेता भी उपस्थित थे।

सेमिनार में “लखपति दीदी” परियोजना पर केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के नेताओं और जिला नेताओं और कार्यकारी अधिकारियों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि लखपति दीदी प्रकल्प ” भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी द्वारा बनाई गई अद्भुत परियोजना है। प्रोजेक्ट “लखपति दीदी” भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

इस योजना में सरकार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर पैसा कमाने का अधिकार देती है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को एलईडी बल्ब और भी बहुत कुछ बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह परियोजना स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित की जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *