कमल गुहा की संपत्ति से उनकी मां को किया गया वंचित – उज्जयिनी रॉय

कूचबिहार। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा की भतीजी उज्जयिनी रॉय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों का जवाब दिया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर उत्तर बंगाल विकास मंत्री के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने उदयन गुहा पर हमला बोलते हुए कहा, उदयन गुहा जन्मदिन मनाते हैं, मां बेला गुहा के नाम पर स्वास्थ्य मेला लगाते हैं। लेकिन जब बेला गुहा कोलकाता में बीमार थीं, तो उनकी माँ को जाकर उनकी देखभाल करनी पड़ी।

उदयन गुहा उस वक्त अपनी मां के साथ खड़े नहीं हुए। अब उनके नाम पर स्वास्थ्य मेला लगा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां को कमल गुहा की संपत्ति से वंचित किया गया है। यहां तक कि कमल गुहा की मृत्यु के बाद उस मकान में उन्हें रहने नहीं दिया गया। पत्रकार वार्ता में उज्जयिनी रॉय की इस तरह की टिप्पणी से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है।

ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस की नई कमेटी का गठन

उत्तर दिनाजपुर। पंचायत चुनाव से पहले बुधवार को इस्लामपुर ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस की नई कमेटी का गठन किया गया। इस्लामपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने अपने निवास पर एक युवा समिति का गठन किया। इतना ही नहीं कई नए चेहरों को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस दिन इस्लामपुर प्रखंड की कुल 13 ग्राम पंचायतों के युवा जोन अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गयी। साथ ही युवा तृणमूल कांग्रेस की ब्लॉक कमेटी के नामों की घोषणा की गई। दूसरी ओर, तृणमूल नेताओं को उम्मीद है कि यह नई युवा समिति आगामी पंचायत चुनाव में आम लोगों और पार्टी के लिए काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *